

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
फरीदाबाद: सेक्टर-64 से लापता युवक का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। युवक के परिजन और ग्रामीण जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने गए, लेकिन समय अभाव के चलते वे अपनी बात उन्हें नहीं बता पाए। वहीं पर ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन किया और शनिवार को पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी से मिलने का फैसला लिया है।
सेक्टर-31 में गांव पियाला के ललित रावत अपने परिवार के साथ रहते हैं और वे सेक्टर-64 में भवन निर्माण सामग्री आपूर्ति का काम करते हैं। ललित रावत 22 दिसंबर को सुबह सेक्टर-64 में पहुंचे। वहां से ललित, उनकी कार और मोबाइल गायब हो गए। उन्होंने दोहपर का भोजन भी उस दिन नहीं किया। दुकान पर दोपहर का भोजन, रुपये सब कुछ मौके पर मिला। ललित रावत 22 दिसंबर के बाद अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके बारे में थाना शहर पुलिस में शिकायत की है, लेकिन अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।
इस मामले में ललित रावत के गांव पियाला और आसपास के गांवों के दर्जनों लोग सेक्टर-12 ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंचे। वहां पर उन्होंने मंत्री को जानकारी देनी चाही, लेकिन मंत्री को जल्दी थी, इसलिए वे उनकी बात नहीं सुन पाए।
पंचायत में जिला परिषद के सदस्य अवतार ¨सह सारंग, मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के अध्यक्ष हुकम ¨सह भाटी, पूर्व सरपंच मोहकम ¨सह, मास्टर रघुबीर ¨सह, पूर्व सरपंच किरण ¨सह, परसराम दलाल, मास्टर पदम ¨सह दलाल, मास्टर सतीराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।



