

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
समालखा प्रेमी ने धोखा दिया तो दिल्ली की प्रेमिका ने उसके घर आकर हंगामा कर दिया। प्रेमी पर शादी की नीयत से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पट्टीकल्याणा गांव के आरोपी आकाश पर एफआइआर दर्ज की गई है।
रोजी (बदला हुआ नाम) नाम की मुस्लिम युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के पटना के वार्ड तीन पीलीगंज थाना किशनपुर की रहने वाली है। हाल में समयपुर बादली में रहती है। उसका कहना है कि साल भर पहले वो एक चॉकलेट बनाने की कंपनी में लगी हुई थी। उसी में पंट्टीकल्याणा वासी आकाश भी काम करता था। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद उसने अपना चांदनी चौक दिल्ली में कशिश के नाम से ब्यूटी पार्लर खोल लिया। दोनों समयपुर बादली में कमरा लेकर रहने लगे। आठ माह से वह दोनों कमरा लेकर रह रहे थे और इस दौरान आकाश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। तीन जनवरी को भी उसने उसके साथ संबंध बनाए। फिर कहीं जाने की बात बोल 20 हजार लेकर कमरा से निकला और वापस नहीं लौटा। रात भर इंतजार के बाद वो 4 जनवरी को उसके गांव पंट्टीकल्याणा घर पर पहुंची तो वहां पर भी नहीं मिला। उसने आकाश के परिजनों को हकीकत से बयां की तो उन्होंने उसे अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज एएसआइ योगेश कुमारी के मुताबिक युवती के साथ जहां दुष्कर्म हुआ, वो जगह बादली थाना के अंतर्गत आती है, इसलिए उसके बयान पर पंट्टीकल्याणा वासी आकाश के खिलाफ दुष्कर्म की जीरो एफआइआर दर्ज की



