

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
पलवल : मंगलवार की अल सुबह शहर थाना क्षेत्र में थाने के करीब 500 मीटर के दायरे में साइको किलर नरेश धनकड़ ने एक के बाद एक हत्या का छह वारदातों को अंजाम दिया। हत्या की वारदातों की खबर पुलिस को भी तब लगी, जबकि आरोपी सभी वारदातों को अंजाम दे चुका था। सभी हत्याओं को सिर पर लोहे की छोटी रॉड से वार कर अंजाम दिया गया।
हत्यारे नरेश का सीसीटीवी कैमरे से उतारा गया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो नागरिकों की मदद से उसे आदर्श कालोनी से काबू कर लिया गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। इनमें एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपी नरेश को भी ब्रेन हैमरेज होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो ¨जदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। शहर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
तड़के हुई छह हत्याओं ने शहर सहित सारे जिले के लोगों को सन्न कर दिया। वारदातों की जानकारी मिलते ही लोगों ने घटनास्थलों का रुख करना शुरू कर दिया। करीब सात बजे ही पलवल के नागरिक अस्पताल में शहरवासियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लोगों में घटना को लेकर गुस्सा था, करीब नौ बजे जब पुलिस ने यह जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब जाकर लोगों को कुछ सुकून मिला।
