

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
कैथल :बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। सुबह धुंध के चलते वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी आई। धुंध के कारण लाइट जलाकर वाहन चालकों ने सफर किया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई। ठंड व धुंध के चलते सुबह बाजार भी देरी से खुले। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी लेट पहुंचे। गहरी धुंध के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। हालांकि 11 बजे के बाद मौसम साफ होने से खिली धूप के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी जसबीर ¨सह ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद धुंध हुई है। इस मौसम से गेहूं व सब्जियों की फसल को फायदा है। न्यूनतम तापमान 7.0 व अधिकतम तापमान 22.0 दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान कम होने से सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।
सड़क दुर्घटना में एक
की मौत, दो घायल
धुंध के चलते सुबह पाड़ला रोड पर हुए कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसका पिता व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां से भांजे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सदर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव मालखेड़ी निवासी सुरजभान ने बताया कि वह बेटे राज मिस्त्री बलविन्द्र (28) के साथ सुबह करीब आठ बजे गांव से कैथल में काम पर आ रहे थे। उनके साथ उसका 17 वर्षीय दहौता पवन भी साथ में था। सुबह धुंध अधिक थी। गढ़ी-पाड़ला के ड्राइ¨वग स्कूल के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में बेटे बलविन्द्र की मौत हो गई। जबकि उसके दहौते पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।



