

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
बहादुरगढ़:सरकार देश को अंधकार की तरफ धकेल रही है। देश की जनता व युवा शक्ति काग्रेस की तरफ देख रही है। वर्ष 2019 में जनता काग्रेस पार्टी को अपनी वोट की ताकत से देश व हरियाणा प्रदेश की सेवा करने का मौका देने के लिए तैयार है। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यालय में पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर केक काटकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने को प्रेरित करते हुए कही।
पार्टी स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश का अतीत भी काग्रेस से जुड़ा रहा है और भविष्य भी काग्रेस के साथ ही जुड़ा रहेगा, क्योकि काग्रेस पार्टी की नीतियों में देश के सभी वर्ग के हित सुरक्षित रहते है। जून ने कहा कि देश व प्रदेश के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक आमजन के हितों की लड़ाई लड़कर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है। जून ने कहा कि जनता से लोक लुभावने झूठे वादे करने वाली केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार की पोल अब जनता के समक्ष खुल चुकी है। हरियाणा में भाजपा की खट्टर सरकार ने प्रदेश का विकास करवाने की बजाय प्रदेश को तीन बार जलवाने व भाईचारा खराब करने करके प्रदेश का विनाश करने का काम किया है। जून ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दो बार के कार्यकाल में बहादुरगढ़ हलका व पूरा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन था मगर भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में बहादुरगढ़ हलके व प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है।



