

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
रेवाड़ी: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को उनके समर्थकों ने भव्य समारोह का आयोजन किया। महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में श्रीश्री रविशंकर से जुड़े आर्ट ऑफ ली¨वग के प्रदेश शिक्षक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज व उनकी टीम ने देर रात तक पूरे माहौल को आध्यात्म से सरोबार बनाए रखा। यह आम चर्चा रही कि जन्मदिवस के बहाने अर¨वद समर्थकों का यह राजनीतिक संदेश था।
मधुबनी के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण यादव ने अपने खास अंदाज में अर¨वद के काम की तारीफ की। समारोह के संयोजक रत्नेश बंसल ने विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम किया था। बंसल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व अग्रसेन स्कूल के चेयरमैन हैं।
अर¨वद को सुबह से ही शुभकामना देने वालों का तांता लग गया था। समारोह में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश यादव, रिपुदमन गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अमित यादव, राकेश गर्ग, राजेंद्र ¨सहल, अमन गर्ग, राकेश गुप्ता एडवोकेट, दीपक पाल्हावासिया, पुरुषोत्तम, विनयशील गोयल, नरेश अग्रवाल, बीरबल वर्मा, नरेश हंडूजा, संजीव जैन, दीपक मंगला व रमेश मित्तल शामिल थे।
