

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
नूंह : लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर हटाए गए होमगार्ड धरने पर बैठे हुए हैं। बीते शुक्रवार से होमगार्ड अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन चार दिन बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में सभी हटाए गए होमगार्ड रोष प्रकट कर अपने स्थान पर बैठे हैं।
अपनी मांगों को पूरा न होते देख होमगार्ड अधिकारियों के प्रति नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी सुध न लिए जाने से सभी में भारी रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका धरना जारी रहेगा। इसके लिए चाहे कोई भी संघर्ष करना पड़ जाए। वहीं उनके समर्थन में हसला के पदाधिकारी भी उतर आए हैं। हसला के राज्य उप प्रधान फरियाद मोहम्मद ने कहा कि हटाए गए होमगार्डों को फिर से लगाया जाए। उनकी जो मांगें है उनको पूरा किया जाए। सरकार इस मामले पर संज्ञान ले। इस ओर बिल्कुल अनदेखी नहीं की जाए। हटाए गए होमगार्डों की रोजी-रोटी पर संकट आया हुआ है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पूरी तरह से साथ है। उनके धरने में दिन-रात शामिल रहेंगे। वहीं हटाए गए होमगार्डों का कहना है कि होमगार्ड अधिकारी द्वारा अपनी मर्जी से हटा दिया। जबकि इस ओर कोई आदेश जारी नहीं हुए। इस ओर मनमानी की जा रही है। हटाए जाने से अब बेरोजगार हो गए हैं।
ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होमगार्ड अधिकारी उनकी मांगों को पूरा करें ताकि उनकों और अधिक परेशान न होना पड़े। इस मौके पर अनीस होमगार्ड जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, सलीम, जगबीर, अर्जुन, बलदेव, जिले सिह, सतबीर, राजेंद्र राहुल, बीरपाल, ईसा, सुरेश कुमार सहित अन्य हटाए गए होमगार्ड मौजूद रहे।
