

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
पलवल : सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सात आइटी इनीसीयेटिव सर्विसज (डिजिटल सेवाओं) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन भी मौजूद थी। इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को घर बैठे सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए हमें गुड-गवर्नेंस को बेस्ट-गवर्नेंस बनाना होगा।
लघु सचिवालय स्थित काफ्रेंस हॉल में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त मनीराम शर्मा, जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर ¨सह सौरोत, पूर्व विधायक रामरतन, पलवल नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर ¨सह मनोज, जिला परिषद के वाईस चेयरमैन संतराम बैसला, पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, होडल के तहसीलदार संजीव नागर, पलवल के तहसीलदार अनिल कुमार, दी फरीदाबाद कॉपरेटिव बैंक के निदेशक धर्मचंद शर्मा, गिर्राज डागर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डीपी कुलश्रेष्ठ सहित अन्य राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे
