

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
पलवल : पलवल सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष देवी चरण मंगला ने कहा है कि गन्ना उत्पादक किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मिल में किसी भी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर कार्य में पारदर्शिता बरती जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि हानि में चल रहीं मिल को लाभ में लाया जाए। मिल की क्षमता को बढ़ाने का सरकार से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गन्ना उत्पादक किसानों के पक्ष में कार्य कर रही है।
मंगला ने रविवार को जागरण कार्यालय में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए मिल जो सुविधाएं दे सकती हैं, वो किसानों को दी जाएंगी। किसान अपना गन्ना मिल में सुचारु रूप से ला सकें, इसके लिए भी उन्हें सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मिल अधिकारियों व कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। मिल को हर साल समय पर चलाने का प्रयास किया जाएगा। इससे मिल में गन्ना पिराई भी ज्यादा होगी तथा चीनी का उत्पादन बढ़ेगा।
ध्यान रहे कि नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवी चरण मंगला गांव धौलागढ़ के सरपंच रहे हैं। वे श्रीवैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान भी रहे हैं तथा एतिहासिक गांधी सेवाश्रम के प्रधान हैं। वे पहले भी एक बार मिल के निदेशक रह चुके हैं। उनके अनुसार किसानों को गन्ने का भुगतान भी समय पर किया जाएगा
