

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
कुरुक्षेत्र :थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक श्लोक को कलाकार अपने गीतों व भजनों में पिरोकर दुनिया के हर कोने में पहुंचाने का काम करे। गीता के ज्ञान से जहां आम व्यक्ति में अच्छे संस्कार पैदा होंगे वहीं देश व प्रदेश का विकास भी सुनिश्चित हो पाएगा।
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को मैक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से आयोजित रोहतक मंडल की भजन पार्टी सदस्यों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की 4 दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता एवं सेवा निवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र ¨सह, संगीत अधिकारी राजबीर भारद्वाज ने दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रुप से कार्यशाला के उदघाटन सत्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने रोहतक मंडल के जिला करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक से आए भजन मंडली सदस्यों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक कलाकार राज्य सरकार का एक अहम अंग हैं। लोक कलाकार ही प्रचार-प्रसार का एक ऐसा सशक्त माध्यम हैं जो सरकार की नीतियों व विकास कार्यक्रमों को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम करते हैं।
सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र ¨सह ने कहा कि विभागीय कलाकारों को अप-टू-डेट करने के लिए निदेशक समीर पाल सरो के आदेशानुसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन कलाकारों को वंदे मातरम, राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रमों को शुरू करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 4 दिन की इस कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों और नई योजनाओं को लेकर लोक कलाकारों ने 36 नए गीत लिखे हैं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ गीतों की रिकॉर्डिंग करवाई जाएगी।
गांव दयालपुर में दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को जारी किये 5 लाख : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव दयालपुर में 3 बेटियों और एक बेटे की गैस सिलेंडर के रिसने से हुई मौत के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार परिजनों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि एसडीएम थानेसर के पास सरकार द्वारा भेज दी गई हैं।



