

-
There is no images.
District
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
News Description
यमुना नदी के पुल पर खर्च किये 39 करोड़- उपायुक्त
करनाल 22 दिसम्बर: उपायुक्त डा०आदित्य दहिया ने बताया कि यमुना नदी पर स्टड बनाने,मरम्मत करने,नहरों पर बने छोटे पुलों व पुलियों की मरम्मत करने तथा बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधन के लिए सिंचाई विभाग द्वारा गत वर्ष करीब 39 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है,जिनमें से अधिक्तर कार्य पूरा हो गया है।
उपायुक्त डा०आदित्य दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सिंचाई विभाग द्वारा बरसात के मौसम से पहले यमुना नदी व जिले में से गुजरने वाली नहरों,रजवाहों के पुलो व पुलियों की मरम्मत व निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष शर्मा ने बताया कि ढाकवाला कॉम्पलेक्स पर यमुना नदी में करीब 49 लाख 71 हजार रूपये की लागत से स्टडों की रिपेयर करवाई गई तथा 68 लाख 48 हजार से निर्माण सामग्री लगाई गई,गांव शेखपुरा,कोहण्ड,बजीदा,झिंवरेहड़ी में गुजर रहे रजवाहे के पुलों के पुर्निर्माण पर करीब 1 करोड़ 24 लाख 34 हजार रूपये खर्च किये गए। इसी प्रकार इंद्री में हनौरी मेन ड्रेन पर आरसीसी के बॉक्स बनाने पर 33 लाख 39 हजार रूपये खर्च किये गए।
उन्होंने बताया कि इसी तरह से घरौंडा खंड के सदरपुर यमुना कॉम्पलेक्स,मुनक डेरा,गगसीना में तालाब की फिलिंग और आरसीसी पाईप लाईन का कार्य,शेखपुरा में ब्रिज का पुर्निमार्ण,घरौंडा,फुरलक,स्टै ण्डी में ब्रिज की रिपेयर,मलिकपुर जटान,खोरा खेड़ी,झिवंरेहड़ी,हसनपुर,रसीन गांव में रजवाहे के पुल व पुलियों की रिपेयर पर करीब 4 करोड़ 69 लाख रूपये खर्च किये गए। इसी प्रकार गांव सांतड़ी,बलहेड़ी गांव से लगती पश्चिमी यमुना नहर के पुल नम्बर-10 पर करीब 6 करोड़ 74 लाख 86 हजार रूपये खर्च किये जाएंगे,जिस पर निर्माण कार्य जारी है व ड्रेन नम्बर-1 व 2 से लगती ग्राम पंचायत की जमीन के लिए सिंचाई विभाग द्वारा करीब 19 करोड़ 85 लाख रूपये दिये जाएंगे। यमुना नदी के नजदीक गढ़ी बीरबल,धनौरा एस्केप व इंद्री क्षेत्र के खराब हो चुके पुलों के पुर्निर्माण पर विभाग द्वारा करीब 5 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे,शीघ्र ही इसके लिए विभाग से स्वीकृति ली जाएगी



