

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
बिलासपुर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय हाई स्कूल हैबतपुर की 10 लड़कियों को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में गांव की सरपंच रमन चौहान मुख्यातिथि रही।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयत्न कर रही है। सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान सराहनीय है। उन्होंने स्कूली छात्राओं को मेहनत से शिक्षा हासिल कर अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा स्कूल के मुख्याध्यापक र¨वद्र राणा ने बताया कि दो किलोमीटर दूर से आने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों को साइकिलें दी गई है। इन लड़कियों को स्कूल पैदल आना पड़ता था। इस स्कूल में अधिकतर बच्चे ऐसे गांवों से आते हैं जहां से ना तो बस सुविधा है और ना ही आने जाने का अन्य कोई साधन है। ऐसे में इन्हें पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ रहा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अनुसूचित जाति के लड़कों को भी मुफ्त साइकिल योजना का लाभ दिया जाए।
इस साल से सरकार ने पहले साइकिल खरीदें व बाद में पैसा पाएं योजना सफल नहीं हो रही है। मौके पर एसएमसी सदस्य नरेश शास्त्री, रामकरण, नरेश पीटीआई, राजदुलारी, गीता रानी, जगवंत, रामकुमार व रजनी रानी उपस्थित रही।



