

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
बहादुरगढ़:अनाज मंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान समारोह में प्रदेश महिला काग्रेस महासचिव एवं वार्ड-30 से पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने बुधवार को मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कथावाचक उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री कृष्णाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित भी किया। कथा के दौरान डा. नीना सतपाल राठी ने 2100 शाल व चद्दर पुरुष व महिलाओं को अपनी ओर से भेंट किए। इस मौके पर कई वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। डा. नीना सतपाल राठी ने कथा आयोजक समिति को अपनी ओर से सहयोग के तौर पर 21 हजार की राशि भेंट की।
डा. नीना सतपाल राठी ने श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति को इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। साथ में कहा कि हमें श्रीमद्भागवत गीता में दिए गए श्लोकों का उच्चारण व अनुसरण जरूर करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से पूरी मानव जाति का कल्याण होता है। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को इस प्रकार के आयोजन करते हुए जनहित में सार्थक कदम उठाने का आह्वान किया। धार्मिक कार्यक्रमों से जहा आपसी सौहार्द कायम होता है वहीं समाज को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने में इस तरह के आयोजन कारगर होते है। इनसे युवा शक्ति भी संस्कारवान बनती है। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते हमें सभी को समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य का भागी बनना चाहिए। यही नहीं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए भी आगे आना चाहिए।
कथा समारोह में पार्षद गुरदेव राठी, रमन यादव, शशि कुमार के अलावा वजीर राठी, सोनू हुड्डा, सतपाल राठी के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत भी किया गया।



