

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
महिला एवं बाल विकास विभाग पूंडरी द्वारा ब्लॉक स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता ब्लॉक सीडीपीओ ओम लता बग्गा की अध्यक्षता में करवाई गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दानिश गुप्ता ने शिरकत की। वहां पर मौजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू पसरीचा ने दानिश गुप्ता का स्वागत किया। दानिश गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को घरेलू ¨हसा से महिलाओं की सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह नियंत्रण अधिनियम व उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही दानिश गुप्ता ने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का दौर है। उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 01746-235759 पर किसी भी तरह की कानूनी या सामाजिक समस्या के बारे में भी बात कर सकते हैं। प्राधिकरण की तरफ से उपस्थित महिलाओं को पंफ्लेट/ कानूनी पुस्तिका बांटी गई। महिला प्रतियोगिताओं के दौरान मटका रेस, 100 मीटर रेस, साइकिल रेस, 300 मीटर रेस करवाई गई। उनके द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय महिला प्रतिभागियों को 2100, 1100 व 500 रुपये की पुरस्कार बांटे गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु पसरीजा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में सभी महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभियान बेटियों के ¨लगानुपात बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस स्कीम का मुख्य उदेश्य कन्या भू्रण हत्या को रोकना है। गांव- गांव जाकर लड़कियों की महता को बताया जा रहा है। बेटी जिस घर में होती है वहां दुख कभी नहीं आते। बेटियों के नाम आते ही चेहरे पर खुशी दौड जाती है, बेटियां तो घर की शोभा होती है। जिस घर में बेटी का सम्मान किया जाता है उस घर में भगवान का निवास होता हैं, बेटियां दो परिवारों को जोड़ती है। बेटी बचाने और बेटियों को पढ़ाने से देश का विकास होगा। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है।अबेटियां सब के नसीब में नहीं होती। उनके द्वारा सभी महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या की शपथ भी दिलवाई गई, जिसमें सभी के द्वारा बेटी बचाने को प्रण लिया गया। ब्लॉक ब्लॉक सीडीपीओ ओम लता बग्गा ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता व जिला कार्यक्रम अधिकारी को धन्यवाद किया। इस मौके पर सभी सुपरवाइजर, बाल सरक्षंण से र¨वद्र शर्मा व सभी आगंनबाड़ी वर्कर व हैल्पर उपस्थित रहें।



