

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
रेवाड़ी : कृषि विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को गांव लाखनौर में खंड कृषि अधिकारी डॉ. भागेंद्र ¨सह की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को रबी की फसलों में लगने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. भागेंद्र ¨सह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत बेहद कम प्रीमियम राशि में बीमा कराया जा सकता है। अब सरकार की तरफ से फसल के नुकसान आकलन में गांव को यूनिट माना जाएगा, जिसके तहत नुकसान होने पर अधिकाधिक किसानों को मुआवजा मिल सकता है। डॉ. बलबीर ¨सह ने किसानों को इस मौसम में फसलों में लगने वाले कीटों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनका उपचार भी बताया। सरसों में इस समय जड़ व तना गलन के साथ सफेद रतुआ का प्रकोप हो सकता है इसलिए किसानों को चाहिए कि वह इस प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत संपर्क करके परामर्श प्राप्त करें। डॉ. विश्वजीत ¨सह ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए अधिक दवाओं का छिड़काव करें अन्यथा फसलों में नुकसान हो सकता है।
पशुपालन विभाग के डॉ. रोहताश ¨सह ने किसानों को पशुपालन के फायदे बताते हुए सर्दियों के मौसम में लगने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अनिल कुमार ने किसानों को संतुलित खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा डॉ. राजकुमार ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. अजीत ¨सह यादव ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया
