

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
रेवाड़ी : काकोरी कांड के शहीदों की याद में विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में मशाल जुलूस निकालकर याद किया गया। आजादी आंदोलन में समझौता हीन क्रांतिकारी धारा के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिडी व रोशन ¨सह के शहीदी दिवस पर युवा संगठन डीवाईओ एवं छात्र संगठन डीएसओ की ओर से राव तुलाराम पार्क में स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
यहां से शहर में मशाल जुलूस निकालते हुए लोगों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। युवाओं को संबोधित करते हुए कामरेड राजेंद्र ¨सह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद तो हुआ परंतु सत्ता भारतीय पूंजीपति वर्ग के हाथों में आई। आज देश की जनता पूंजीवादी शोषण शासन की चक्की में पिस रही है। जनता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा तले दबी हुई है, छात्र युवाओं को पथ भ्रष्ट किया जा रहा है, हर जगह महिलाओं के मान सम्मान व जीवन पर हमले हो रहे है। जनता की एकता व भाईचारे को तोडा जा रहा है, धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र आदि के नाम से लोगो को साम्प्रदायिकता के एक खतरनाक दुश्चक्र में फंसाया जा रहा है।
शोषणहीन समाज की स्थापना ही इन शहीदों का सपना था। इसे पूरा करना वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है। यही इन शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
