

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
कैथल, 19 दिसंबर : हरियाणा के वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा सरकार आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हरियाणा प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए वचनबद्ध है। विभाग द्वारा 21 दिसम्बर को हरियाणा के सभी जिलों में 5-5 स्थानों पर भूकम्प की स्थिति में मैगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी आपदा के समय आपदा प्रबंधन हेतू संचार व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए सैटेलाइट फोन खरीदे जा रहे हैं तथा हर जिला मुख्यालय पर आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं।
कैप्टन अभिमन्यु मैगा मॉक ड्रिल की विडियो समन्वय कांफ्रेंस के माध्यम से 21 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली मैगा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल केे माध्यम से आपदा की स्थिति में अधिकारियों एव कर्मचारियों को अपनी जिम्मेवारियों से अवगत करवाया जाएगा ताकि ऐसी किसी भी आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें आपदा प्रबंधन की शुरुआत स्वयं से शुरू करनी होगी तथा जन-जन को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना होगा। आपदा प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना तथा उन्हें ऐसी ड्रिल में शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति को इसका हिस्सा बनना चाहिए।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने विभिन्न उपायुक्तों से जिलों में उपलब्ध आपदा प्रबंधन के उपकरणों की उपलब्धता की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को प्रदेश भर में आयोजित होने वाली मैगा मॉक ड्रिल अब तक की सबसे व्यापक स्तर पर आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल होगी। हरियाणा प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए आपदा प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से खतरनाक जोन में पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैगा मॉक ड्रिल सिर्फ शुरुआत है। इसके बाद डी-ब्रिफिंग तथा फोलो-अप भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस मैगा मॉक ड्रिल का आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है



