

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
नूंह : पलड़ी रोड पर लगने वाले जुमा बाजार लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बाजार के कारण लोगों को आवागमन पूरी तरह से ठप हो रहा है। शहर में सैकड़ों वाहन चालकों के साथ लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस बारे में लोगों ने नपा प्रशासन सहित जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया है। लेकिन अभी इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों की मांग है कि नपा इसे शहर से बाहर करे। शेर मोहम्मद, अलीजान, रमेशचंद, लाला मनोज कुमार, अख्तर हुसैन, जकरिया व कासिम ने बताया कि जुमा बाजार कई वर्षों से शहर के लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर रहा है। इसके कारण शहर में सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। वाहन चालकों के साथ आमजन को इस जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में लोगों ने अपने स्तर पर समाधान की कोशिश की है।
लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मांग की कै कि जुमा बाजार को शहर से बाहर कहीं लगाया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके
