

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
रोहतक: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम(यूएचबीवीएन) का करीब पांच दिनों से सर्वर ठप चल रहा है। जिलेभर के करीब दो लाख उपभोक्ता बिल भरने के लिए पिछले कई दिनों से परेशान हो रहे हैं। काम प्रभावित होने का असर बिल जमा कराने से लेकर त्रुटियों को दूर कराने वाले काम पर पड़ रहा है। अफसरों का कहना है कि बिल जमा न होने की स्थिति में इसके विकल्प थे। फिर भी जिन्हें 13 दिसंबर तक बिल जमा कराने थे, उन्हें शनिवार तक तीन दिन के लिए राहत देने के संकेत हैं।
यूएचबीवीएन से जुड़े उपभोक्ताओं पिछले पांच दिनों से परेशान हैं। वजह है कि कैश कलेक्शन वाले सेंटरों पर बिल नहीं जमा हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को इसी से समझा जा सकता है कि बिल कलेक्शन सेंटरों पर बिल ही जमा नहीं हो रहे हैं। लगातार उपभोक्ता बिल जमा कराने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना बिल जमा कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। रोहतक की उपभोक्ता ऊषा कहती हैं कि सुभाष चौक के निकट बिल कलेक्शन सेंटर पर बिल जमा नहीं हो रहे हैं।
इसलिए पावर हाउस चौक पर जाना पड़ा, वहां जाकर बमुश्किल बिल जमा हो सके। बिजली निगम से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन के बजाय सिर्फ मैनुअली बिल जमा हो रहे थे। रोहतक में करीब 20 कलेक्शन सेंटरों पर बिल चार दिन से बिल जमा कराने में दिक्कत हो रही थी।



