

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
यमुनानगर : हरियाणा रोडवेज वर्कर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को वर्कशॉप में बैठक का आयोजन किया गया। स्टेट नेता हरिनारायण शर्मा ने कहा कि मांगी हुई मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा।
सरकार की इस वादाखिलाफी को देखते हुए 28 दिसंबर को रोडवेज में चक्का जाम रहेगा। तीन साल के कार्यकाल में आज तक रोडवेज कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। एक साजिश के तहत रोडवेज को बंद करने का प्रयास कर रही है। सरकार काम बेरोजगारों को रोजगार देने का है।कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का है, जबकि इनके शासनकाल में उल्ट हो रहा है। प्रदेश की आबादी के हिसाब से 10 हजार नई बसों व 60 हजार चालक, परिचालक, मैकेनिकल, लिपिक स्टाफ की जरूरत है। जबकि तीन में 280-85 बस देने के अलावा एक भी कर्मी भर्ती नहीं किया। कर्मियों को हर बार मांग मनवाने के लिए चक्का जाम करना पड़ता है।
जिस कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिवहन विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। रोडवेज कर्मचारी जनता को परेशान नहीं करना चाहते, ऐसा करने के लिए उनको मजबूर किया जाता है। सरकार ने 27 दिसंबर तक बातचीत से मांगों को लागू नहीं किया तो 28 दिसंबर को प्रदेश में बसों के पहिए जाम रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हर तरफ कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर चरणदास, महीपाल, सुरेश, भवानीदत्त, मनींद्र, जगजीत ¨सह, महेंद्र ¨सह, प्रेम, र¨वद्र ठाकुर, राम कर्ण, विजय कुमार, लाजो देवी, पृथ्वी ¨सह, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे



