

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
सोनीपत: सर्द हवाओं के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम से रात तक ठंड अधिक पड़ रही है। इस दौरान शहर का न्यूनतम पारा भी 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में सुबह के वक्त अधिक ठंड होने के कारण गीजर और इमरशन रॉड की मांग भी काफी बढ़ गई है। गीजर बनाने वाली नई कंपनियों के साथ-साथ वर्षों पुरानी नामचीन कंपनियों के भी गीजर मार्केट में उपलब्ध हैं। ब्रांडेड कंपनियों के गीजर की कीमत छह से 12 हजार रुपये तक है। इन गीजरों में 15 से 25 लीटर तक गर्म पानी स्टोर होता है।
इन दिनों बाजार में गैस गीजर की मांग सबसे अधिक है। सस्ता होने के साथ-साथ कम खर्चीला होने के कारण भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। मांग को देखते हुए इस बाजार में विभिन्न नामी कंपनियों ने भी गैस गीजर मार्केट में उतारे हैं। साधारण तौर पर गैस गीजर की कीमत 2500 से 5000 रुपये तक है, जबकि कुछ ब्रांडेड कंपनियों के गैस गीजर के दाम 7000 रुपये तक भी हैं। एलपीजी के साथ-साथ ये गैस गीजर पीएनजी से भी चलते हैं, इसलिए भी इनकी मांग बाजार में ज्यादा है। इसके अलावा इमरशन रॉड की मांग बाजार में बनी हुई है। इसमें लोग आइएसआइ मार्का वाले ब्रांड को विशेष तरजीह दे रहे हैं। इसकी कीमत 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है।



