

-
There is no images.
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
रेवाड़ी : सांसद निधि से शहर में तीन प्रमुख कार्यों पर साढ़े दस लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विशेष बात यह है कि विकास कार्यों की पूरी मॉनिट¨रग होगी। कार्य होने से पूर्व और इसके बाद की फोटो अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य योजना एवं विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा कराने होंगे।
नाईवाली ओवरब्रिज के दोनों तरफ कई गलियां हैं और इनमें बड़ी आबादी बसी हुई है। मोहल्ले के लोगों को अपने घरों तक पुल से उतरकर घूमकर ही जाना पड़ता है। अमूमन आबादी के बीच बनने वाले पुल के दोनों तरफ सीढि़यां भी होती हैं, लेकिन नाईवाली ओवरब्रिज पर सीढि़यां नहीं थी। स्थानीय लोगों की तरफ से इसकी लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। सांसद राव इंद्रजीत ¨सह ने नाईवाली पुल पर सीढि़यां बनाने के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट दी है। इस ग्रांट से लोहे की सीढि़यां बनवाई जाएंगी
ऐतिहासिक धरोहर सोलहराही सरोवर की भी सांसद राव इंद्रजीत ¨सह की तरफ से सुध ली गई है। सांसद ने सरोवर की चारदीवारी के लिए अपने कोष से पांच लाख रुपये दिए हैं। इन रुपयों से सरोवर की चारदीवारी की जाएगी। जर्जर सरोवर के जीर्णोद्वार को लेकर प्ला¨नग तो लंबे समय से की जा रही है, लेकिन धरातल पर अभी कोई विशेष कदम नहीं उठाए जा सके हैं। ऐसे में चारदीवारी के लिए आई यह राशि सरोवर की गिरती दीवारों को थामने में मदद कर सकती है।
