

-
There is no images.
District
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
News Description
शादी में गया था एक्स सर्विसमैन का परिवार, चोरों ने खंगाला घर
कैंट क्षेत्र स्थित मस्तनाथ कालोनी में चोरों ने एक्स सर्विस मैन के बंद आवास में सेंधमारी करके नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। पड़ोसियों ने दरवाजे खुले होने पर परिवार को जानकारी दी, जिन्होंने घर आकर नुकसान की सूची बनाकर सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एक्स सर्विस मैन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में वह गुजवि में सिक्योरिटी गार्ड है। अपने परिवार के साथ राजस्थान में परिचित की शादी में गया था। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे खुले होने की सूचना दी। वह लौटकर आया तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। घर में सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने करीब 1.75 लाख रुपये, करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिली। आरोप है कि इस मामले से पुलिस को अवगत करवाया। उन्हें शिकायत भी सौंपी लेकिन कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाया है।
