

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
यमुनानगर: हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के तत्वावधान में विधानसभा स्पीकर के आवास पर दिये जा रहे क्रमिक धरने में बुधवार को जगाधरी ब्लॉक के अतिथि अध्यापक धरने पर बैठे। इनकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलदेव शास्त्री ने की।
उन्होंने कहा कि रिलीव किए गए 12 सौ अतिथि जेबीटी अध्यापकों के समायोजन हेतु भाजपा प्रदेश सरकार की घेराबंदी, पोल खोलो अभियान व लोगों के बीच जाकर छोटी-छोटी सभा करने से मंत्रीगण तिलमिला गए हैं। प्रदेश सरकार दबाव में है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को पोल खोलो अभियान व नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी। इसलिए अतिथि अध्यापक भारी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे। रोजगार से बढ़कर कुछ नहीं है। रोजगार से ही पहचान है। प्रदेश सरकार के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली के जंतर, मंतर पर जाकर लिखत में कहा था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहली कलम से सभी अतिथि अध्यापकों को पक्का किया जाएगा।
इस बात को भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था कि सभी अतिथि अध्यापकों को पक्का किया जाएगा। जब कि भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले 3581 और अब 12 सौ अतिथि अध्यापक रिलीव कर दिए हैं। अभी तक इनके समायोजन बारे कोई कदम नहीं उठाया गया है।



