

-
There is no images.
District
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
News Description
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हितेंद्र शर्मा व निदेशिका संगीता शर्मा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में दस दिवसीय कनेक्ट टू सर्व अभियान के तहत आज हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता रैली का आयोजन किया। विद्यालय के चेयरमैन हितेंद्र शर्मा व निदेशिका संगीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
एडवोकेट प्रवीन कुमार ने बताया कि यह रैली मानक चौक, पुल बाजार, पुरानी कचेहरी, शनि मन्दिर, चान्दुवाडा, आजाद चौक, किला रोड़, मेहता चौक होती हुई वापस हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची। यहां पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट प्रवीन कुमार ने कहा कि कनेक्ट टू सर्व अभियान के तहत प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के असहाय लोगों तथा महिला व बच्चों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को कानून के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए फ्रंट आफिस व लिगल एड क्लीनिक तथा अपने हेल्पलाइन नंंबर 01282-250322 के माध्यम से लोगों को सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि यह आपका संवैधानिक व कानूनी अधिकार है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्य, स्त्रियों एवं बच्चों, अंधापन, कुष्ठरोग, खानाबदोश, बहरापन, सामुहिक आपदा, जातीय हिंसा, बाढ़, अकाल, भूकंप, एक औद्योगिक कामगार, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ नागरिक, दंगा पीडि़त, किन्नर समुदाय से संबधित व्यक्ति, एड्स पीडि़त और जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम हो कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार ने बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता के तहत इनको सरकारी खर्च से वकील मिल सकता है। कोर्ट फीस लगाना, गवाहों का खर्च, फैसले की नकल प्राप्त करना, टाईप आदि का खर्च भी सरकार अदा करती है। मुफ्त कानूनी सेवा सभी दीवानी, अपराधिक, राजस्व तथा प्रशासनिक मुकदमों के लिए दी जाती है।
प्राचार्य सजंय कुमार व कानूनी स्वयंसेवक हनुमान सिंह ने मुफ्त कानूनी जागरूकता की पुस्तकें व पंपलेट लोगों को विद्यार्थियों को वितरित किए गए। इसके अलावा महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रैली व जागरूकता शिविरों को आयोजन किया गया।
