District
- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice
Haryana Voice | ||
|
News Description
छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, स्कूल पर जड़ा ताला
स्कूल पर ताला लगाने की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सतीश यादव, बादशाहपुर थाना प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी नीलम भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन आदि पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट्स को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि गर्मी की छुट्टियों के बीच में स्कूल अपग्रेड कर दिया जाएगा। फिर भी छात्राएं नहीं मानी। धरने के करीब 9 घंटे बाद सोहना विधायक ने आकर कहा कि शिक्षा मंत्री ने स्कूल अपग्रेड करने की मांग को मान लिया है।
गुड़गांव.स्कूल अपग्रेड कराने में रेवाड़ी की छात्राओं को सफलता मिलने के बाद अब सेक्टर-10 कादरपुर के गवर्नमेंट हाई स्कूल के स्टूडेंट्स और ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना दिया। सुबह 7 बजे से स्टूडेंट्स ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर स्कूल अपग्रेड करने की मांग की। स्टूडेंट्स का सपोर्ट करने ग्रामीण भी पहुंच गए। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों के समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। करीब 9 घंटे बाद जब सोहना विधायक शिक्षा मंत्री का अपग्रेडेशन करने का आश्वासन लेकर पहुंचे, तब जाकर धरना समाप्त किया। गांव कादरपुर में साल 1974 में को-एड गवर्नमेंट हाई स्कूल शुरू हुआ था। वर्तमान में यहां करीब 600 स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं।