

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice
Haryana Voice | ||
|
जींद : सफीदों थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर उसकी पहली शादी तुड़वाने और बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जब युवती ने उस पर पुलिस में कार्रवाई का दबाव बनाया तो युवक ने मंदिर में शादी कर ली और बाद में उसको छोड़कर गायब हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती ने महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी के समक्ष जींद पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई। महिला आयोग की टीम ने इस मामले में महिला थाना प्रभारी संतोष को जांच के आदेश दिए हैं।
महिला आयोग की सदस्य को पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले अमित नामक युवक से उसकी 2013 में पहचान हुई थी, लेकिन फरवरी, 2014 में परिजनों ने उसकी शादी उचाना में कर दी। शादी के बाद अमित उसकी ससुराल में भी पहुंच गया और वहां जाकर उसे वहां से शादी तोड़कर उसके शादी करने के लिए जोर देने लगा। अमित के झांसे में आने से उसकी शादी टूट गई और पंचायती तौर पर उसके पति के साथ तलाक हो गया। इसके बाद वह वापस आकर सफीदों अपने घर रहेगी। इस दौरान अमित उसका शादी करने का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करता रहा। जब करीब तीन साल बीतने के बावजूद उसने उससे शादी नहीं की, तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद मुकदमा दर्ज न हो, इस डर से अमित ने उससे 11 अगस्त को चंडीगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद 19 अगस्त को पुलिस सुरक्षा में वे दोनों सेफ हाउस में चले गए और 11 सितंबर तक वहां रहे। युवती के अनुसार इसके बाद वे गुड़गांव में एक किराये के मकान में रहने लगे। कुछ दिन वहां रहने के बाद अमित ने उसे बताया कि उसकी बेंगलुरु में जॉब लग गई है और यह कह कर उसे छोड़ गया। उसके बाद वह अमित के घर सफीदों में रहने लगी, लेकिन उनके परिजनों ने उसे वहां नहीं रहने दिया। इसके बाद वह दोबारा गुड़गांव में जाकर उसी किराये के मकान में रहने लगी और कुछ दिन बाद अमित ने उसे अपने किसी दोस्त से मिलाने के बहाने दूसरी जगह बुलाकर पीछे से किराये पर लिए गए कमरे को खाली करा दिया। इससे वह वापस अपने घर आ गई। घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने से वे भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं और अब वे उस पर तलाक के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
गर्भपात करा कर बनाई सीडी
युवती ने आरोप लगाया कि अमित ने उसे दूसरी लड़की के चक्कर में छोड़ दिया है। शादी के बाद अमित ने दवा देकर उसका गर्भपात भी कराया, जिसकी सीडी भी उसने बनाई। शादी के बाद वह उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। जिस समय दोनों ने शादी की थी, उस समय अमित के परिजन भी इस शादी के पक्ष में थे, लेकिन बाद में उन्होंने उसे ससुराल में रहने नहीं दिया।
युवती ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने और उसे दूसरी लड़की के चक्कर में छोड़ने की शिकायत दी है। इस मामले में महिला थाना को कार्रवाई के लिए कहा गया है। अगर यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो दोनों पक्षों को जांच के लिए पंचकूला बुलाया जाएगा। लड़की को इस मामले में न्याय दिलाया जाएगा।