

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice
Haryana Voice | ||
|
रेवाड़ी : रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को यात्रियों को जहरखुरानी से बचने के लिए जागरूक किया गया। स्टेशन परिसर में केंद्रीय यात्री संघ के इंचार्ज विष्णु खेतान व मोहम्मद औरंगजेब ने यात्रियों को विभिन्न जानकारियां दी। जीआरपी थाना एसएचओ रणबीर ¨सह भी मौजूद रहे।
विष्णु खेतान ने कहा कि रेल में यात्रा करते समय अनजान लोगों से किसी भी तरह की खाने पीने की वस्तुएं न लें। जहरखुरानी गिरोह यात्रियों के साथ घुलमिल कर खाने की वस्तु में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते है तथा सारा सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान थोड़ी सी सावधानी दुर्घटना से बचा सकती है। रेलवे प्रशासन की ओर से भी जहरखुरानी गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए प्रयास किए जा रहे है। यात्रा के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ को दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की हुई है।
यात्री जीआरपी के 1512 व रेलवे सुरक्षा बल के 182 नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते है। हेल्पलाइन पर मदद मांगने पर तुरंत सहायता मुहैया कराई जाती है। इस अवसर पर एएसआइ ब्रिजेश कुमार, आरपीएफ एसआइ अजीत ¨सह जलवा, एसए धर्म ¨सह व रेल वार्डन रमेश वशिष्ठ सहित अन्य पुलिसकर्मी व यात्री मौजूद थे