15 फरवरी तक मांगे नहीं मानी तो 20 को करेंगे हड़ताल
भिवानी : हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत 30 जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सत्याग्रह आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर होने वाली गिरफ्तारियों में हरियाणा कर्मचारी संघ पूरी तरह से भागीदारी करेगा। यदि सरकार ने मांगों को 15 फरवरी तक लागू नहीं किया तो 20 फरवरी को महासंघ एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेगा। यह बात हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र ¨सह धनखड़, प्रदेश प्रवक्ता मनोज बल्लू, रोडवेज चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल ने कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पिछली वेतन विसंगतियां दूर करना, केंद्र के समान वेतनमान एवं भत्ते जनवरी 2016 से लागू करना, मेडिकल कैशलेस की सुविधा देना, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करना आदि मुख्य मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ महासंघ की सहमति बनी थी। लेकिन सीएम ने उनकी मांगे नहीं मानी तो कर्मचारियों में रोष है।