

- Ambala Voice
- Bahadurgarh Voice
- Bhiwani Voice
- Faridabad Voice
- Fatehabad Voice
- Gurgaon Voice
- Hisar Voice
- Jhajjar Voice
- Jind Voice
- Kaithal Voice
- Karnal Voice
- Kuruksthera Voice
- Mewat Voice
- Mahendragarh Voice
- Panchkulla Voice
- Panipat Voice
- Palwal Voice
- Rewari Voice
- Rohtak Voice
- Sonipat Voice
- Sirsa Voice
- Yamunanagar Voice

Haryana Voice | ||
|
सोनीपत: तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के बीच इसका सही तरीके से नियोजन बेहद जरूरी हो गया है। सीमित संसाधनों में हर व्यक्ति की जरूरत पूरी करना चुनौती बनती जा रही है। सही मायने में सुनियोजित विकास की परिकल्पना पूरी करनी है तो निस्संदेह जनसंख्या के बेहतर नियोजन पर ध्यान देना होगा।
इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास भी किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रगति पर है और इस साल भी कई शिक्षण संस्थानों की सौगात जिले को मिल जाएगी। इसके अलावा रोजगार के साधन भी बढ़ रहे हैं। जिले के सभी तीन बड़े औद्योगिक क्षेत्र कुंडली, राई और बड़ी में कई बड़ी कंपनियां व फैक्ट्रियां खुलने से इस वर्ष रोजगार के साधन बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिला रोजगार विभाग की ओर से भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए काम सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जिले की जनसंख्या का आंकड़ा 15 लाख से ऊपर पहुंच गया है। बढ़ती जनसंख्या को योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल होने से क्षेत्र में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। इस दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर इस दिशा में सही कदम उठाया जा सकता है।



